ग्वालियर में पहली बार रुद्राक्ष अभिमंत्रित महायज्ञ का अनोखा आयोजन किया जा रहा है 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित होने वाले इस दिव्य और अनूठे रुद्राक्ष अभिमंत्रित महायज्ञ में एक लाख 8 हजार रुद्राक्षओं को संतों एवं धर्म गुरुओं के सानिध्य में प्रकांड विद्वान विधि विधान से अभिमंत्रित करेंगे ।
चंबल विकास मंच ग्वालियर के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह तोमर और संयोजिका हेमलता चौहान ने बताया कि महायज्ञ के पहले दिन कोटेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शिव बारात प्रारंभ होगी जो कि किला गेट हजीरा चार शहर का नाका होती हुई सागर ताल चौराहा पहुंचेगी कार्यक्रम तोमर फार्म हाउस सागर ताल रोड रजवाड़ा गार्डन के पास आयोजित किया जाएगा ।दो दिवसीय इस अनूठे आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एक लाख आठ हजार पार्थिव शिवलिंग निर्माण और इतनी ही संख्या में रुद्राक्ष को अभिमंत्रित किए जाने के साक्षी बनेंगे यह आयोजन विश्वशांति जनकल्याण और मानवता की रक्षा के निमित्त किया जा रहा है। अभिमंत्रित रुद्राक्ष जनमानस के कल्याण के लिए हर हर महादेव घर घर महादेव कार्यक्रम के तहत जनमानस को घर-घर जाकर भी जाएंगे ताकि सभी लोग अभिमंत्रित रुद्राक्ष को प्राप्त कर सकें।









