स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा, स्वच्छता अमले से की चर्चा

0
126

स्वच्छता को लेकर आपस में समन्वय बनाकर करें सर्वेक्षण की तैयारी : नगर निगम आयुक्त श्री कन्याल

स्वच्छता

ग्वालियर – स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 अगले महीने से प्रारंभ हो जाएगा, सभी वार्ड मॉनिटर एवं स्वच्छता के कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी आपस में समन्वय बनाकर अभी से सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर तैयार रहें तथा स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उक्त आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में उपायुक्त श्री अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बाल भवन के सभागार में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों को लेकर विभिन्न मापदंडों पर चर्चा की तथा वार्ड वार स्वास्थ्य अधिकारियों से आवश्यक तैयारियों को लेकर जानकारी ली और निर्देश दिए कि जो भी कुछ कमियां शेष है उन्हें तत्काल पूर्ण कर लें। इसके साथ ही वार्ड मॉनिटर यह सुनिश्चित करें कि प्रतिदिन अपने अपने वार्ड का निरीक्षण करें और स्वच्छता की मॉनिटरिंग करें तथा प्रतिदिन गूगल मीट के माध्यम से सभी अधिकारी स्वच्छता की मॉनिटरिंग करें।

सभी डिपो प्रभारियों को यह निर्देश दिए कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण वन समय पर डिपो से निकले और प्रत्येक बीट में हर घर में पहुंचे कचरा कहीं पर भी सड़क पर नहीं दिखना चाहिए। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

LEAVE A REPLY