28 व 31 को शिविर में पहुंचे, मिलेगा लाभ

0
241

ग्वालियर ।

मुख्यमंत्री जनसेवा योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा गरीब सर्वहारा वर्ग के जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार 28 अप्रेल को वार्ड (18, 19, 20, 25, 26, एवं 27) के गरीब हितग्राहियों हेतु 7 नं. चौराहा स्थित टप्पा तहसील मुरार पर तथा सोमवार 31 अक्टूबर को वार्ड (45, 56, 57, 58, एवं 59) के हितग्राहियों हेतु साईंस कॉलेज, झांसी रोड पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सुबह 10.00 बजे से सायं 4.00 तक सुशासन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इन शिविरों के माध्यम से गरीब हितग्राही प्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री जनसेवा के अंतर्गत योजनाओं का विवरण निम्नानुसार हैं
विकलांगों को यू.आई.डी कार्ड, आधार कार्ड, आयष्मान कार्ड, मजदूरी कार्ड, विकलांग पेंशन, बी.पी.एल कार्ड, पी.एम स्वनिधि, समग्र सामूहिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, जीवन निर्वाह भत्ता, लाड़ली लक्ष्मी योजना, विद्युत बिलों का निराकरण, नगर निगम राजस्व प्रकरण, प्रधानमंत्री बाल आर्शीवाद योजना, आहार अनुदान योजना, जननी सुरक्षा एवं प्रसूता योजना का लाभ, खाद्यान्न राशन पर्ची, मजदूरी कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, कामकाजी महिला कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, आयुष्मान भारत निरामय मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सम्पत्तीकर प्रकरणों का निराकरण, मुख्यमंत्री बाल आर्शीवाद योजना, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, अटल पेंशन योजना
कोई भी व्यक्ति (पुरूष/महिला) जो इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं । शिविर में आकर आवश्यक दस्तावेज जमा कर इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं ।

ग्वालियर विधानसभा 

विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर के वार्ड क्र.-17 में 28 अक्टूबर को कम्युनिटी हॉल काँचमिल एवं वार्ड क्र.-6 में 30 अक्टूबर को बम भोले की बगिया में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

LEAVE A REPLY