भूमिपूजन के बाद भी जिन ठेकेदारों ने काम शुरू नही किया उनके खिलाफ होगी कार्रवाई: कन्याल

0
309

ग्वालियर ।

नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने लापरवाह ठेकेदारों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधीक्षण यंत्री जनकार्य जेपी पारा एवं विभाग के अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि पूजन के उपरांत भी जिन ठेकेदारों ने निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें.।
निगमायुक्त श्री कन्याल ने कहा कि निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों के भूमि पूजन के उपरांत भी यदि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है तो यह गंभीर लापरवाही है और इस संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नाराजगी व्यक्त की जा रही है। इस प्रकार जो भी ठेकेदार लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और यदि आवश्यकता पड़े तो पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज करा दें।

LEAVE A REPLY