मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित मेगा कैंप
ग्वालियर।
राज्य एवं केन्द्र सरकार की हितग्राही मूलक विभिन्न योजनाओं के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत 6 अक्टूबर 2022 को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1, 2, 3, 4, 5, 7 एवं ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 23 के लिए मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर का आयोजन सोना गार्डन हजीरा पर किया गया। साथ ही क्षेत्र क्रमांक 9 पर वार्ड क्रमांक 27 के लिए एवं क्षेत्र क्रमांक 22 पर वार्ड क्रमांक 62 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 17 पर वार्ड क्रमांक 38 एवं 39 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इन सभी शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन हितग्राहियों द्वारा जमा कराए गए।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत के आज आयोजित होगें मेगा कैंप
उपायुक्त डाॅ अतिबल सिंह यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत 7 अक्टूबर को क्षेत्र क्रमांक 12 आमखो पर वार्ड क्रमांक 45 एवं 56 एवं क्षेत्र क्रमांक 13 के वार्ड 57 के लिए एवं ग्राम बेला, प्राथमिक शासकीय, विद्यालय बेला की बाबडी, चैधरी ढावा के पीछे क्षेत्र क्रमांक 25 के वार्ड 66 के लिए कैंप का प्रातः 12 बजे से 4 बजे तक आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 18 पर वार्ड क्रमांक 40 एवं 49 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।









