JU में मार्कशीट बनवाते हुए दलाल को रंगे हाथों पकड़ा

0
309

ग्वालियर
जीवाजी यूनिवर्सिटी में फेल पास का एक और गोरख धंधा, पैसे लेजर मार्कशीट बनाने उजागर हुआ है। एक लड़के को मार्कशीट बनवाने के नाम पर पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसमें जीवाजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भी शामिल है ।
दुर्गाशंकर नामक जो लड़का दलाल है वह श्योपुर के सरकारी कॉलेज में आउट सोर्स का कर्मचारी बता रहा है।


वह जीवाजी यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों से सांठगांठ करके जल मार्कशीट बनवा देता था। आज एमजीएस कॉलेज भिंड के शैलेंद्र भदौरिया से 4000 और चौधरी कमल सिंह कॉलेज मो के छात्र शैलेंद्र सिंह से ₹2000 मार्कशीट बनवाने के नाम पर लिए थे। इसी बीच वंश माहेश्वरी और उसके साथी ने इस दलाल को पकड़ लिया और परीक्षा नियंत्रक अनिल शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार राजीव मिश्रा के पास ले गए मामला साफ हो गया किस प्रकार की विश्वविद्यालय में दलाली हो रही है।

LEAVE A REPLY