खेल खेलो और योग करो, जीते तो भोपाल जाओगे

0
322

ग्वालियर।

स्कूल शिक्षा विभाग के महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल द्वारा योग क्लब के विद्यार्थियों के लिए 19 अक्टूबर को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उमावि शिक्षा नगर में किया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भोपाल में  31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

17 से पहले जमा करना होंगे दस्तावेज

जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने बताया कि प्रतिभागियों को एलिजिबिलिटी फॉर्म तीन प्रतियों में आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 अक्टूबर से पूर्व शासकीय उमावि शिक्षा नगर में जमा कराना होंगे। प्रतिभागियों को शॉर्ट्स/स्लैक्स/स्विमिंग कास्ट्यूम पहनना अनिवार्य है तथा ट्रैक सूट पहनकर आसन लगाना प्रतिबंधित रहेगा। श्री चाकणकर ने बताया कि विद्यार्थी स्वाथ्य एवं योग के प्रति जागरूक हों और जन जन तक योग पहुँचे, इस उद्देश्य से राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत सभी शासकीय हाई स्कूल एवम हायर सेकेंडरी विद्यालयों में योग क्लब का गठन किया गया है।

आयोजन समिति गठित 

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति गठित कर दी है। समिति का संयोजक  जेसी प्रजापति प्राचार्य शासकीय उमावि शिक्षा नगर तथा सह संयोजक अरुण शर्मा तथा आर बी गुप्ता को बनाया गया है। जयदयाल शर्मा को निर्णायक समिति का संयोजक बनाया गया है। निगरानी समिति में अजय कटियार, दिनेश चाकणकर, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र पाल बरैया तथा प्राचार्य जितेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रतिभा त्रिवेदी तथा विनीता रानी अत्री को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY