जबलपुर में सनातन धर्म महासभा की बैठक, रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां

0
87

जबलपुर।।

आगामी 30 मार्च को श्रीराम नवमीं पर शोभायात्रा निकाले जाने की तैयारियां शुरु हो गई। सनातन धर्म महासभा की पहली बैठक कल यहां नरिंसह मंदिर में नृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नरसिंहदास महाराज के सानिध्य एवं सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शोभायात्रा को भव्य बनाने सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, महामंत्री अशोक मनोध्या, कोषाध्यक्ष गुलशन मखीजा, आचार्य वासुदेव शास्त्री, पं. रोहित दुबे, पं. राममूर्ति मिश्रा, शरद काबरा, गुलशन राय चक्रवर्ती, सत्येंद्र शर्मा, पं. संजय गोस्वामी, विधयेश भापकर, दीपक पचौरी, प्रमोद पटेल एवं नगर की अनेक धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे।
सनातन धर्म महासभा के संयोजक एड. प्रवेश खेड़ा द्वारा बैठक का संचालन किया गया, एवं आभार प्रदर्शन कार्यालय मंत्री विष्णु पटेल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर मनोज नारंग, के.के.बस्सी, जगदीश साहू, रमेश पाठक, दिनेश मिश्रा, राजेश नेमा, के के शुक्ला, नंदकिशोर अग्रवाल, विकास पांडे, मनीष वर्मा,उमेश खुराना, परमजीत कलसी, डॉ. संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, सत्येन्द्र मिश्रा, राघवेन्द्र शुक्ला, मनोज पटेल, विनोद आनंद, श्रीमती अमिता मिश्रा, श्रीमती मीरा दुबे सुभाषचंद्र खत्री, गुरदासमल शर्मा, योगेश कुमार अवरोल, एपी मिश्रा, अनिल चंडोक, उमेशचंद्र ताम्रकार, संतोष कुमार राठौर, हरीश चंद्र सबरवाल, प्रवीण चतुर्वेदी, प्रियांशु हिमांशु मिश्रा, आदि की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY