डीजल चोरी करने वाले फोगिंग सुपरवाईजर को किया निलंबित, रसूखदार बच निकले

0
243

ग्वालियर

फोगिंग सुपरवाईजर ग्रामीण द्वारा प्रतिदिन लगभग 20 लीटर डीजल चोरी किए जाने का मामला सामने आते ही डिप्टी कमिश्नर डाॅ अतिबल सिंह यादव ने तत्काल जांच कर संबंधित कर्मचारी को निलंबित किया।
डिप्टी कमिश्नर डाॅ अतिबल सिंह यादव ने बताया कि युसुफ खान, भृत्य कार्यरत फोगिंग सुपरवाईजर ग्रामीण विधानसभा द्वारा नियमित लगभग प्रतिदिवस 20ली. डीजल चोरी किया जा रहा है। सहायक स्वास्थ्य अधिकारी राजेन्द्र सिंह विक्रम से भी उक्त कर्मचारी द्वारा अभद्रता एवं गाली गलौच की गई। उक्त कृत्य निगम को आर्थिक क्षति पहुँचाने एवं कार्य के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता बरती जाना प्रदर्शित करता हैं, जो कि म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधान का स्पष्ट उल्लंघन है।
अतः उक्त कृत्य के लिये म.प्र. सिविल सेवा (नियंत्रण, वर्गीकरण एव अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत युसुफ खान, भृत्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय गौशाला, लाल टिपारा मुरार रहेगा एवं नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी।

LEAVE A REPLY