ग्वालियर में पहली बार: बुन्देली स्वांग शैली पर नाट्य कार्यशाला

0
298

आज हुआ शुभारंभ, हर रोज दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक होगी कार्यशाला

ग्वालियर

वीमेंस नाट्य संस्था और मेरा मंच के संयुक्त तत्वधान में आज 1 दिसंबर को 25 दिवसीय राष्ट्रीय लोक नाट्य अभिनय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ शिवाजी पार्क सिटी सेंटर में किया।

रंगमंच के वरिष्ठ और वीमेंस नाट्य संस्था के संरक्षक संजय अरोरा के हाथों किया गया। संस्था की सचिव व निर्देशक गीतांजलि गीत ने बताया की सागर के संतोष पांडे लोक नाट्य बुन्देली स्वांग शैली के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बुन्देली स्वांग गुरु है। श्री पांडे ने अपने पिता राम सहाय  से बुन्देली स्वांग की शिक्षा प्राप्त की है | राम सहाय को 2022 में लोक कला के क्षेत्र में पद्मा श्री की उपाधी प्रदान की गई है |
श्री पांडे के सानिध्य में संस्था के नवोदित रंगमंच के कलाकार स्वांग शैली की बारीकीयो को सीखेंगे साथ ही कार्यशाला के दौरान एक स्वांग शैली पर आधारित एक नाटक तैयार किया जाएगा, जिसका मंचन कार्यशाला के समापन के दिन किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजपूत ने बताया कि संस्था द्वारा ग्वालियर में पहली बार लोक नाट्य पर आधारित इस तरह की कार्यशाला की परिकल्पना कर के उसे कार्यशाला का रूप दिया गया है… संतोष पांडे बुन्देली स्वांग शैली के प्रख्यात गुरु है इनके द्वारा सिखाये गए अनेक शिष्य पूरे देश में इनका नाम रोशन कर रहे है| संस्था पूर्व में भी बुन्देली भाषा पर हास्य नाटक का मंचन कर चुकी है और समय समय पर बुंदेली भाषा पर काम करती आई है |

LEAVE A REPLY