जेयू के रसायन विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस 27 से

0
95

ग्वालियर।जीवाजी विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा इमर्जिंग ट्रेंड्स इन मटेरियल केमिस्ट्री एण्ड़ एलुमनाई मीट पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन 27 से 28 फरवरी को किया जा रहा है।कांफ्रेंस का शुभारंभ 27 फरवरी को सुबह 11बजे गालव सभागार में होगा।

कार्यक्रम संयोजक प्रो.एसके गुप्ता व आयोजन सचिव प्रो.एसके श्रीवास्तव एवं प्रो.राधा तोमर ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एवं वक्ता ग्वालियर डीआरडीई के निदेशक डॉ.एम परिड़ा होंगे। अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी करेंगे। विशेष अतिथि आईआईटी रुड़की से फॉर्मर हैड़ डिपार्टमेंट ऑफ मेटालर्जिकल एवं मटेरियल इंजीनियरिंग प्रो.अंजन सिल, कुलाधिसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय प्रो.डीएन गोस्वामी, कुलसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय डॉ.आरके बघेल होंगे। वहीं कांफ्रेंस के समापन सत्र में मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान अध्ययनशाला के प्रो.के.द्विवेदी होंगे। अध्यक्षता जेयू के कुलाधिसचिव प्रो.डीएन गोस्वामी करेंगे। विशेष अतिथि प्रो.डीडी अग्रवाल, पूर्व कुलाधिसचिव जीवाजी विश्वविद्यालय होंगे। कांफ्रेंस में म.प्र.,मुंबई, कानपुर, दिल्ली, हिमाचल, शिमला, नागपुर, रूड़की,बाराणसी, इंदौर, सागर, अमरावती, उज्जैन आदि स्थानों से ख्यातिप्राप्त विद्वान व शोधार्थी सहित लगभग 120 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें प्रमुख अतिथियों के व्याख्यान के बाद तकनीकी सत्र रसायन विज्ञान अध्ययनशाला में आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY