स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ा ग्वालियर, देश में 18 नंबर पर

0
247

नई दिल्ली/ग्वालियर

केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें ग्वालियर 10 लाख की आबादी वाले शहरों की सूची में 18 नंबर पर रहा है। पिछले साल ग्वालियर 15वें नंबर पर था। इस बार रैंक और गिर गई है।

ग्वालियर नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण का रिपोर्ट कार्ड…।
श्री विनोद शर्मा के समय 46
श्री संदीप माकिन के समय 13
श्री शिवम वर्मा के समय 15
अब श्री किशोर कन्याल के समय 18 वें पायदान पर ग्वालियर

चिंतनीय
हर साल 65 से 70 करोड़ रुपये स्वच्छता पर खत्म करने वाला ग्वालियर नगर निगम, मैनेजमेंट के अभाव में टॉप 10 में जगह नहीं बना पा रहा है।

एक बार केंद्रीय नागरिक उड्डयन इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने भी ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए झाड़ू उठा ली थी।
दुर्भाग्य है कि इसके बाद भी नगर निगम आयुक्त लापरवाह घोटालेबाज किशोर कन्याल तथा उनकी टीम घोटालों को अंजाम देने में व्यस्त है जिसका हम जल्दी ही आगामी अंकों में खुलासा करेंगे।

LEAVE A REPLY