ग्वालियर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने आखिर ग्वालियर नगर के अध्यक्ष कमल मखीजानी की विदाई कर दी। उनकी जगह वरिष्ठ नेता अभय चौधरी को अध्यक्ष बनाया है। चौधरी,चौथी बार अध्यक्ष बने हैं। कमल माखीजानी शुरूआत से ही विवादों में थे। 57 साल बाद ग्वालियर महापौर का पद कांग्रेस के खाते में गया है। नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम आने के बाद ही माखीजानी को हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।









