पदयात्रा कर विधायक मां शीतला के दरबार में पहुंचे

0
241

ग्वालियर।

नवदुर्गा महोत्सव के दौरान शहर की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सोमवार की रात कांग्रेस के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीतला माता मंदिर तक पदयात्रा की। मंदिर पहुॅचकर सभी ने पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया।

इससे पहले सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक अचलेश्‍वर महादेव मंदिर पर एकत्रित हुये और वहां से जयकारों के साथ पैदल यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, मेयर इन काॅउसिल के सदस्य अवधेश कौरव,  राम पाण्‍डेय, अमर सिंह माहौर,  पार्षद अंकित कठठ्ल, पार्षद सुरेन्द्र साहू, सुरेन्द्र यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोदी जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, विजय बहादुर त्यागी, सीमा समाधिया, राम पाण्‍डेय, अमर सिंह माहौर सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY