ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में नागरिकों को मिले सभी मूलभूत सुविधाएं: सभापति 

0
274
ग्वालियर।
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के सभी 6 वार्डों में नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले तथा क्षेत्र में पानी, सीवर, सडक व विद्युत की सभी समस्याओं का निराकरण हो। यह बात सभापति मनोज सिंह तोमर ने आज ग्रामीण वार्डों की समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल से कही। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी 6 वार्डों के पार्षदगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बालभवन में आयोजित बैठक में वार्ड 61,62,63,64,65 एवं 66 के पार्षदगणों द्वारा चर्चा करते हुए अपने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। जिसको लेकर निगमायुक्त श्री कन्याल ने कहा कि सभी वार्डों में सीवर, सफाई, पानी, सडक एवं विद्युत से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY