महिलाओं ने बनाए मटर के स्वादिष्ट व्यंजन

0
130

ग्वालियर। जैन समाज वृहत्तर ग्वालियर ,भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति व व्दारा रविवार को जैन श्वेतांबर उपाश्रय सराफा बाजार में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं ने मटर के मीठे, नमकीन स्वादिष्ट व्यंजन बनाए और आकर्षक कलश सजाकर पुरस्कार प्राप्त किए। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति व्दारा आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ ऋतु कासलीवाल, शिवानी जैन के मंगलाचरण से हुआ। सम्मेलन की मुख्य अतिथि महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि जैन समाज एक सशक्त और जागरूक समाज है। जैन समाज में महिलाएं शिक्षा के मामले में अव्वल हैं और धर्म के कार्यों में हमेशा आगे रहती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के सिध्दान्त आज भी प्रासंगिक हैं। अहिंसा शाकाहार, सदाचार, जियो और जीने दो के संदेशों को आज अपनाने की आवश्यकता है। बिशिष्ट अतिथि सिविल जज ऋचा जैन ने कहा कि जैन समाज में महिलाएं शिक्षित, जागरुक ंर सक्रिय रहती हैं।

समाज की प्रगति में उनका बड़ा योगदान रहता है। उन्होने कहाकि देश को आज भगवान महावीर के संदेशों पर कमल की आवश्यकता है। सम्मेलन में कलश सजाओ, मटर के मीठे और नमकीन व्यंजन बनाने, फायरलैस कुकिंग प्रतियोगिता, प्रशोन्नतर प्रतियोगिता हुईं। महापौर शोभा सिकरवार व सिविल जज ऋचा जैश ने व्यंजनों व कलशों कख अवलोकन किया और विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए। सम्मेलन का संचालन संगीता पारख ने किया। स्वागत भाषण श्री मती माधवी शाह ने दिया। अतिथियों का स्वागत अल्पना मेहता, सीमा मूथा, रैनी कोठारी,, दीप्ति तातेड़, कल्पना मेहता, नीता नाहटा, वीणा वैघ, रेखा जैन, सोनम जैन निकिता जैन, सुनीता जैन,अर्चना जैन आदि ने किया।

प्रतियोगिताओं की निर्णायक श्रीमती तृप्ति नागौरी व श्रीमती यशोधरा सोमवंशी थीं।। कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम सोनाली जैन, व्दितीय सेजल कोठारी, तृतीय रीना जैन सांत्वना रेनू जैन रही । मटर के मीठे व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या कोठारी, व्दितीय श्रेया नाहटा, तृतीय गरिमा जैन रही । सांत्वना पुरस्कार सोनाली जैन को मिला। मटर के नमकीन व्यंजन में प्रथम संगीता कोठारी, व्दितीय आयुषी नाहटा, तृतीय रीता लूणिया रहीं। सांत्वना पुरस्कार श्रेया नाहटा को मिला।फायरलैस कुकिंग में प्रथम नाव्या बाठिया, व्दितीय हर्षिता जैन ,तृतीय भव्या जैन रहीं। सांत्वना पुरस्कार प्रतिष्ठा जैन को मिला।इस अवसर पर महोत्सव समिति के निर्मल कोठारी, कुशल कोठारी, सुनील शास्त्री, बसंत जैन , डीके जैन, धीरज जैन, संतोष जैन, ऋषभ जैन, जवाहरलाल जैन, हीरालाल जैन, दिनेश जैन, राजकुमार जैन, सुरेश जैन, सुदर्शन जैन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

*रथयात्रा मंगलवार को *

महोत्सव समिति के महामंत्री बसंत जैन ने बताया कि 4 अप्रैल मंगलवार को सुबह 7 बजे श्री दिगंबर जैन वरैया पंचायती बड़ा मंदिर मामा का बाजार से प्रभातफेरी व स्वर्ण रथयात्रा निकलेगी। रथयात्रा मामा का बाजार, माधवगंज, महाराज बाड़ा, सराफा, पारखजी का बाड़ा, दौलतगंज, हुजरात, नया बाजार से महावीर भवन कंपू पहुंचेगी। यहां ध्वजारोहण, अभिषेक, पूजन के बाद वात्सल्य भोज होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सासंद विवेक शेजवलकर, विशिष्ट अतिथि विधायक सतीश सिकरवार होंगे।

LEAVE A REPLY