सही दिशा में नियमित अध्ययन से निश्चित सफलता – राघवेन्द्र कुशवाह

0
125

तहसीलदार ने बताएं छात्र छात्राओं को सफलता के मंत्र
श्योपुर, 
तहसीलदार श्योपुर राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा है कि सही दिशा में नियमित अध्ययन निश्चित सफलता दिलाता है। वे आज सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं चर्चा कर उन्हें सफलता के मंत्र बता रहे हैं।
आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा श्योपुर शाखा के छात्र – छात्राओ ने श्योपुर तहसीलदार श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह से आफिस पहुंच कर मुलाकात की।

इस दौरान श्री कुशवाह ने छात्र – छात्राओ को बताया कि यदि आप सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं और निश्चित सफलता चाहते हैं तो कठिन परिश्रम करना होगा। उन्होंने कहा कि सिलेबस के अनुसार किताबों से टोपिक तैयार करें और सोशल मीडिया से दूर रहे। साथ ही अपना लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि त्याग एवं समर्पण ही आपको निश्चित सफलता दिलाएगा।
इस दौरान श्योपुर शाखा के सहायक संचालक राजेश बैरवा, शिक्षक  संदीप कुमार सिंह और छात्र छात्राओं में आशुतोष प्रजापति, शिवम ओझा, कुलदीप पांचाल, जानकी कुशवाह, निकिता पांचाल, हनी कुशवाह, भावना कुशवाह, मीनाक्षी शर्मा, निशा प्रजापति, पल्लवी प्रजापति, प्रियंका प्रजापति आदि छात्र – छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा टीम ने संस्था की मैग्जीन भेंट की।

LEAVE A REPLY