भोपाल। मध्यप्रदेश में हल्की ठंड का दौर एक बार फिर लौटेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अगले दो दिन तक दिन-रात के तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी, लेकिन 13 फरवरी से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होगी। पहाड़ों में बर्फबारी का असर दिखाई देगा।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार इन दिनों दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दो से तीन दिन रहेगी। जब यह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी भारत से क्रॉस हो जाएगा, तब हमारे यहां ठंडक और बढ़ेगी। तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर जाएगा। इसका असर प्रदेश के सभी हिस्सों में देखने को मिल सकता है। ग्वालियर में मौसम में उतार चढाव बना हुआ है।












