ग्वालियर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। 5 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की। जिस लड़की से शादी के लिए आरोपी परिवार तक से झगड़ गया, उसे गुरुवार देर रात लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना बहोड़ापुर रक्कस पहाड़ी की है।
पुलिस के अनुसार, रक्कस पहाड़ी निवासी आरोपी अवधेश स्वर्णकार पेशे से ऑटो ड्राइवर है। शुक्रवार सुबह 5 बजे वह थाने पहुंचा और उसने कुबूल किया कि वह अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर आया है। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने सबसे पहले अवधेश को हिरासत में लिया, फिर मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे में खाट के नीचे जमीन पर महिला का शव पड़ा हुआ था।












