ग्वालियर।
भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे निरंकुस हो चुके ग्वालियर नगर निगम के अधिकारियों को अब किसी का डर नहीं है। शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त किशोर कान्याल जहां अपनी बिटिया की शादी समारोह में शाही समारोह में व्यस्त थे औऱ मेहमान उन्हें लिफाफे में उपहार दे रहे थे तो दूसरी ओर उनके अधिनस्थ अधिकारी लिफाफे में घूस ले रहे थे। आर्थिक अपराध (EOW) की टीम ने देर शाम नगर निगम पार्क विभाग की सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मोतीमहल के पास स्थित कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। वह नगर निगम के पांच पार्को के रखरखाव के लिए दिए गए ठेके के बिल पास करने के बदले रिश्वत ले रही थी।
5 प्रतिशत कमीशन की हुई डील
निगम की सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा ने 5 पार्कों के संधारण को लेकर हुए 1 करोड़ 72 लाख के टेंडर में पहले 5 फीसदी फीसदी की रिश्वत मांगी थी। बाद में 3 फीसदी कमीशन देना तय हुआ था। जिसके बाद शुरूआती बिल की राशि के कमीशन में से 5 हजार रूपए ठेकेदार से गुरुवार को ले लिए थे जबकि 15 हजार रूपये की रिश्वत शुक्रवार को ले रहीं थीं। इसी बीच नगर निगम मुख्यालय के बाहर से वर्षा मिश्रा को EOW की महिला टीम ने पकड़ लिया। वर्षा मिश्रा ने नगर निगम के पांच पार्कों के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव व उसके पार्टनर अनूप यादव से उनके जनवरी माह के बिल 6 लाख 70 हजार के बिल पास करने के एवज में कमीशन के हिसाब से 20 हजार रूपये मांगे थे।
5 हजार पहले ले चुकी थी
EOW सब इंस्पेक्टर नीतू सिंह ने बताया कि कार्यालय आकर नगर निगम के पार्कों का रखरखाव का ठेका लेने वाले ठेकेदार सुरेश सिंह यादव ने शिकायत की थी कि नगर निगम की सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा उनके बिल पास करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही है। और 5 हजार रुपये पहले ही ले लिए हैं EOW ने ठेकेदार की शिकायत पर नगर निगम सब इंजीनियर को रंगे हाथों रिश्वत लेने के लिए टीम गठित की। इसके बाद ठेकेदार को EOWअधिकारियों ने महिला को पकड़ने के लिए रिश्वत की बाकी बची 15 हजार रुपये की रकम लेकर भेजा गया। जहा सब इंजीनियर नगर निगम कार्यालय के बाहर पैसे लेने के लिए खड़ी हुई थी जैसे ही ठेकेदार ने सब इंजीनियर को रिश्वत के 15 यार दिए वैसे ही EOW की महिला अफसर ने सब इंजीनियर को पकड़ लिया। फिलहाल EOW अधिकारी पकड़ी गई महिला सब इंजीनियर से पूछताछ कर रही है।












