भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष मैं जनता ही मेरी ताकत :सुनील शर्मा

0
99

भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष मैं जनता ही मेरी ताकत :सुनील शर्मा

जनता ही मेरी ताकत है में जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जो भी संघर्ष करता हूँ वो सब मेरी ग्वालियर विधानसभा की जनता की दी हुई ताकत है ये बात बुधवार को काँग्रेस के प्रत्याशी सुनील शर्मा ने विशाल रैली के दौरान नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कही। भावुक होकर सुनील शर्मा ने कहा की ग्वालियर विधानसभा और यहाँ की जनता के साथ अन्याय हुआ

आज जितना विकास अन्य जगहों का हुआ उतना ग्वालियर विधानसभा को नही मिला मतदाताओं से उन्होंने कहा की राम के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा को रावण की तरह गुरुर हो गया है लेकिन अब समय आ गया है की अब सुशासन के लिए मतदाता को अपनी वोट की ताकत दिखानी पड़ेगी हजारों की संख्या मे काँग्रेस और आम नागरिकों की मौजूदगी मे सुनील शर्मा ने रैली मे लोगों से वोट की अपील की कोटेश्वर मन्दिर से शुरू विशाल रैली विधानसभा के मुख्य मार्गो से निकाली गई इस दौरान हर मार्ग तिराहे चौराहे पर लोगों ने सुनील शर्मा का पुष्प् वर्षा से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY