केंद्रीय मंत्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी भी हुए शामिल
मतदाताओं ने कुशवाह का किया पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत, दिया विजय का आशीर्वाद
ग्वालियर – ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह के समर्थन में आज एक विशाल रोड शो का आयोजन त्रिमूर्ति तिराहा से प्रारंभ हुआ। जनता ने रोड शो का पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत कर विजयी होने का आशीर्वाद दिया। केन्द्रीय मंत्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी भी इस रोड शो में शामिल हुए और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह के लिए वोट मांगे।
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह का विशाल रोड शो त्रिमूर्ति तिराहे से प्रारंभ हुआ इस रोड शो में हजारों कार्यकर्ता बड़े उत्साह उमंग और जोश के साथ चल रहे थे । महिला मोर्चा की सैकड़ो महिलाएं भी भाईयों के कंधे से कंधा मिलाकर गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रही थी। यह रोड शो त्रिमूर्ति धरे से प्रारंभ होता हुआ माधवगंज चौराहा रॉक्सी पुल नया बाजार चौराहा अजय चौक हुजरात मार्केट से होता हुआ दौलतगंज महाराज बाड़ा सराफा बाजार गस्त का ताजिया नई सड़क हनुमान चौराहा से होता हुआ कमानीपुल से होता हुआ गोयल वाटिका पहुंचकर इसका समापन हुआ।
भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाहा का रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया जा रहा था। हर एक दरवाजे के सामने लोग कुशवाह का स्वागत करने के लिए आतुर दिखाई दे रहे थे। वहीं महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों द्वारा कुशवाह का पुष्पमाला पहनाकर शाल फल भेंट करते हुए मिठाई खिलाकर विजय का आशीर्वाद दिया जा रहा था।
रोड शो हजारों कार्यकर्ताओं के साथ साथ चलने के कारण उसकी लंबाई भी अत्यधिक थी। रोड शो में डीजे पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत बज रहे थे।
हनुमान चौराहे पर चेम्बर के संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता ने रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाहा का पुष्पमालाम पहनकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
इस रोड शो में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, संभागीय प्रभारी विजय दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, सभापति मनोज तोमर, सतीश सचेती, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, सतीश बोहरे, जिला महामंत्रीद्वय विनय जैन राजू पलैया, विधानसभा संयोजक विवेक जोशी, नेता प्रतिपक्ष हरी पाल, बृजेंद्र सिंह जादौन, राकेश माहौर, मधुलिका क्षीरसागर, सुघर सिंह पवैया, गंगाराम बघेल, अजीत बरैया, रवि तोमर, अनिल सांखला, अलबेल सिंह घुरैया, संतोष गोडयाले महेंद्र सोलंकी, अनिल चौधरी, नीलिमा शिंदे, नवीन परांडे, संजीव पोतनीस, मोहित जाट सुधीर गुप्ता, बीपी सिंह, खुशबू गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गण महेंद्रवास्तव, चेतन मंडलोई, मनोज मोटाटकर, विनय शर्मा, अमित बंसल, राजू केलकर जितेंद्र मुद्गल हिमांशु खत्री, भगवान सिंह कुशवाह नन्हे सिंह कुशवाहा नरेंद्र चौहान सतीश साहू, पारस अग्रवाल पिंटू जाट गौरव बाजपेई किशोर राठौड़ संजय अग्रवाल पहलाद प्रजापति केशव मंसूरिया सतीश कुशवाहा शर्मिला कुशवाह विद्या थोरात बबीता सेन चेतना तोमर डालचंद वर्मा, रमेश सेनराजकुमार प्रजापति राम सिंह तोमर, कमल रजक, कल्लू रजक, शुभम चौधरी प्रियंका गर्ग सतपाल सिंह जादौन भूषण नारली सारिका नारले, गीता कुशवाह रमा जादौन रेखा कुशवाह, गब्बर जाटव दीपक जोशी अखिल राजोरिया प्रतीक तिवारी केशव सिंह राजपूत अन्नू उदेनिया सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे।












