स्मार्ट सिटी की साइकिल वाली एजेन्सी पर ठोका 66 लाख का जुर्माना

0
197

याना स्मार्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने अनुमति से अधिक विज्ञापन पर करने पर अधिरोपित राशि में से जमा कराई 66 लाख 86 हजार 446 रूपये की जुर्माना राशि
ग्वालियर।

याना स्मार्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर अनुमति से अधिक विज्ञापन किए जाने पर अधिरोपित की गई राशि 1,61,77,200 में से 66 लाख 86 हजार 446 रुपए की जुर्माना राशि नगर निगम विज्ञापन शाखा में जमा की गई। नगर निगम में सहायक नोडल अधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि ग्वालियर शहर में 41 स्थानों पर डॉक स्टेशन के माध्यम से पब्लिक बाइक शेयरिंग का कार्य करने वाली कंपनी याना स्मार्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को शहर में पब्लिक बाइक शेयरिंग का कार्य स्मार्ट सिटी के द्वारा दिया गया था ,कंपनी द्वारा अनुमति से अधिक लगभग 4100 स्क्वायर फीट क्षेत्र में विज्ञापन किए जाने पर नगर निगम ग्वालियर द्वारा 1,61,77,200 की पेनल्टी अधिरोपित की गई थी।

यह आदेश के संबंध में संबंधित फर्म संचालक द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसमें माननीय न्यायालय के आदेश पर संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा सक्षम अधिकारी के समक्ष अपना अपीलीय आवेदन प्रस्तुत किया था, लेकिन कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी के द्वारा संबंधित कंपनी के आवेदन को नियमानुसार नहीं होने से निरस्त कर दिया गया था। जिसके पश्चात पुनः बकाया राशि जमा किए जाने हेतु स्मार्ट सिटी ग्वालियर से पत्राचार किया गया, याना स्मार्ट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पर अधिरोपित की गई 1,61,77,200 रुपए की राशि में से आज 66 लाख 86 हजार 446रुपए की राशि नगर निगम विज्ञापन शाखा के खाते में जमा करवाई गई है।

LEAVE A REPLY