अखिल भारतीय सिंधिया हॉकी गोल्ड कप
ग्वालियर।
देवेंद्र वाल्मीकि के दो गोल की बदौलत सीटीसी मुंबई ने सी आर जेड टीम को हराकर अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हॉकी प्रतियोगिता से बाहर किया। वहीं एक अन्य मुकाबले मैं इंडियन ऑयल मुंबई ने सी आर पी एफ दिल्ली को 3-0 हराकर सेमीफाइनल में खेलने की जगह बनाई ।
नगर निगम द्वारा जिला खेल परिसर कंपू पर दूधिया रोशनी में आयोजित 83 बी अखिल भारतीय सिधिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता मैं आज क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीआरजेड एवं सीटीसी मुंबई की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मैच का पहला गोल सीटीसी मुंबई के तालिब साह ने 14 मिनट में किया। एक गोल से पिछड़ी सियार जैड ने 2 मिनट बाद ही 16 वे मिनट में अभिमन्यु ने गोल कर स्कोर एक-एक कर दिया। इसके बाद 24 मिनट पर सीटीसी मुंबई को मिले पेनल्टी स्ट्रोक को तेजतर्रार खिलाड़ी देवेंद्र बाल्मीकि ने गोल में तब्दील कर मैच का स्कोर 2-1 किया।
सी आर जैड टीम ने फिर से फुर्ती दिखाते हुए खेलना शुरू किया जिसमें 28 मिनट पर पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे टीम के कप्तान प्रदीप ने सीटीसी मुंबई का तख्ता बजाकर हिसाब बराबर किया। इसके बाद सी आर जैड के ही विकास ने 48 मिनट में मैदानी गोल किया । इस स्कोर के बाद मुंबई को फिर एक पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे देवेंद्र बाल्मीकि ने 55 मिनट में गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया । निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा। मैच निर्णय के लिए अपनाए गए शूटआउट मुकाबले में 4-3 से सीटीसी मुंबई ने जीत प्राप्त की । वहीं दूसरा मुकाबला इंडियन ऑयल मुंबई ओर सीआरपीएफ दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया जिसमें इंडियन ऑयल मुंबई ने सी आर पी एफ को हराकर आगे खेलने की जगह बनाई। निगम के सहायक खेल अधिकारी अयोध्या शरण शर्मा ने बताया कि 29 मार्च बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे एयर इंडिया पंजाब सिंध बैंक जालंधर 5:00 दूसरा मुकाबला पंजाब पुलिस एनसीआर प्रयागराज के बीच 7:00 बजे से खेले जाएंगे ।आज के मैचों में एंपायर राजकुमार झा जावेद खान टेक्निकल टेबल पर गगनदीप सिंह एवं चिकित्सक टेबल पर डॉ योगेश फिजियोथैरेपी एवं 108 की टीम मौजूद थी।












