नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर आयोजित करेगा युवा संवाद

0
174

सामुदायिक संगठनों की भी होगी भागीदारी, अमृत काल में पंचप्राण को साकार करने के लिए युवा करेंगे मंथन

ग्वालियर
आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा सामुदायिक संगठनों की भागीदारी से हर जिले में युवा संवाद – इंडिया @ 2047 का आयोजन 13 मई से 30 जून तक किया जाना है।

सबका साथ, सबका विकास केर मूल मंत्र को साकार करते हुए जिला स्तर पर आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम में इस बार समुदाय केंद्रित संगठनों जैसे ग़ैर सरकारी संगठन(NGO), पंजीकृत युवा मंडल, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियाँ, चैरिटी संगठन इत्यादि का सहयोग लिए जाएगा, जिससे अधिक से अधिक युवाओं की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जा सके। युवा संवाद में अमृत काल के पंच प्रण से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा।

इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर की ज़िला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन ने बताया कि युवा संवाद में भागीदार बनने के लिए इच्छुक सामुदायिक संगठन नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर के कार्यालय में 10 अप्रैल 2023 तक संपर्क कर निर्धारित पंजीयन फॉर्म जमा कर सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन एक टाउन हॉल प्रारूप में न्यूनतम 250 प्रतिभागियों की प्रतिभागिता के साथ करना प्रस्तावित है जिसके लिए समुदाय केंद्रित संगठन को 20,000 रुपये तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी।पंजीयन पत्र को कार्यालय पते पर सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

पंजीयन उपरांत जिला स्तर पर कमेटी द्वारा 03 श्रेष्ठ सामुदायिक संगठनों का चयन किया जाएगा , जिनके सहयोग से जिला स्तर पर युवा संवाद इंडिया- @2047 का आयोजन होगा ।

LEAVE A REPLY