प्रेम की दीवानी, शिवानी ने भगवान कृष्ण से रचाया विवाह, मेहंदी लगाई और खा ली सौगंध

0
107

ग्वालियर –  बचपन से ही भगवान  कृष्ण के प्रेम में दीवानी युवती ने खुद को भगवान लड्डू गोपाल को समर्पित कर दिया है, भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण का बड़ा उदाहरण यहाँ देखने को मिला जब ग्वालियर की शिवानी ने भगवान को अपना जीवन साथी मानकर उनसे विधि विधान पूर्वक विवाह कर लिया, ग्वालियर में आयोजित हुए इस अनोखे विवाह समारोह में बारात वृंदावन से आई थी वृंदावन के तमाम साधु संत और मंदिरों से जुड़े पुजारी और भक्तगण इस शादी समारोह में शामिल हुए।

बाल्यकाल से ही अध्यात्म और भगवान के प्रति श्रद्धा भाव उसे मुकाम पर पहुंच गया जहां भक्त और भगवान एक दूसरे में समाहित हो जाते हैं ऐसा ही एक मामला ग्वालियर की शिवानी परिहार ने प्रस्तुत किया जब उन्होंने कुछ दिन पूर्व भगवान  कृष्ण से विवाह करने की इच्छा जताई थी अपने परिवार जनों के विरोध और नाराजगी के बावजूद शिवानी ने लड्डू गोपाल को अपना जीवन समर्पित कर दिया, ग्वालियर के मांढरे की माता पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित एक विवाह सम्मेलन में शिवानी ने भगवान  कृष्ण को अपना पति चुन लिया।

शिवानी ने बताया कि उनके इस फैसले से उनके माता-पिता भैया भाभी और अन्य रिश्तेदार काफी नाराज हुए लेकिन उन्हें भगवान कृष्ण के अलावा कोई नहीं नजर आता यही वजह है कि उन्होंने भगवान कृष्ण को अपना जीवन सौंप दिया शिवानी ने बताया कि भविष्य में वे श्रीमद् भागवत गीता और शिव पुराण का अध्ययन करना चाहती हैं और अपने जीवनशैली को अध्यात्म को समर्पित करेंगी, शिवानी का कहना है की भी इस फैसले से काफी खुश है आपको बता दें कि शिवानी के सपने में भगवान  कृष्णा लड्डू गोपाल के रूप में आते रहे हैं और शिवानी अपने स्वप्न में कई बार भगवान से विवाह कर चुकी है शिवानी का सपना साकार करने में उनके माता-पिता और अन्य परिजनों की अहम भूमिका नजर आई, शादी में शामिल शिवानी के परिजन और रिश्तेदार ढोल नगाड़ों की थाप पर हर्षोल्लास के साथ नाचते नजर आए।

LEAVE A REPLY