युवा कांग्रेस अध्यक्ष की रैली में भगवा झंडे और जय-जय श्रीराम के नारे

0
92

ग्वालियर।

युवक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव पदभार ग्रहण करने के बाद आज अपने गृह नगर ग्वालियर पहुंचे। युवाओं ने उनका जोशीला स्वागत किया और भगवा झंडे लहराकर जय-जय श्रीराम के नारे भी गुंजायमान कर दिये। कुछ समय तो यह लगा जैसे कोई भाजपा का नेता आया हो लेकिन मितेंद्र को देख सब चकित थे, क्योंकि जय-जय श्रीराम के नारे तो आपने भाजपा नेताओं के साथ ही देखे होंगे।

बाद में मीडिया के चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि हम युवा न्याय का संदेश लेकर युवाओं के बीच जा रहे हैं। हम युवाओं को बता रहे हैं कि हमारी सरकार आई तो हम सबसे पहले अग्निवीर स्कीम को खत्म कर उन्हें परमानेंट नियुक्ति देंगे। हम युवाओं को रिक्त पड़ी सरकारी संस्थानों में नौकरियां देंगे। हम उन्हें ट्रेनिंग के दौरान निजी संस्थानों में स्टाइपेंड देंगे। मितेन्द्र जब ग्वालियर से भोपाल पदभार ग्रहण करने जा रहे थे तब वाहनों की संख्या ज्यादा होने के हवाला देते हुए यहां की पुलिस ने आचार संहिता की बात कहकर मितेन्द्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। FIR दर्ज होने पर मितेन्द्र ने कहा बीजेपी एक युवा ओबीसी चेहरे को युवक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से घबरा गई है।

इसलिए उनके ऊपर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है
उन्होंने भाजपा की तुलना रावण से की उन्होंने कहा कि बीजेपी को घमंड बहुत अधिक है। इसलिए घमंड में ही रावण का पतन हुआ था और अब बीजेपी का पतन होना शुरू हो गया। बीजेपी जिस तरह से कांग्रेस के लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है उससे उनकी पार्टी में ही उल्टा असंतोष पनप गया है। इसका खामियां जब बीजेपी को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राम को भी नहीं मानती आज रामनवमी है हम राम को मानने वाले हैं उनके आदर्शों पर चलते हैं,हम संविधान की तरह सबको जोड़ने की सोचते हैं जबकि भाजपा सबको तोड़ने की सोचती है।

LEAVE A REPLY