हाथी पर सवार हुए देवाशीष जरारिया
भिंड।
राजनीति में अब ना कोई विचार आ रहे न नीति न सिद्धांत सब अब टिकट की दौड़ तक सीमित रहते हैं। इस हकीकत में ताजा नाम जुड़ा है भिंड के देवाशीष जरारिया का। अनुसूचित जाति वर्ग के ये वे य़ुवा जरारिया हैं जिन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अचानक भीड़ से निकालकर भिंड-दतिया लोकसभा सीट से टिकट दिया और रातों-रात सुर्खियों में ला दिया। अब वे ही जरारिया, इस बार टिकट न मिलने से ऐेसे आहत हुए कि उसी कांग्रेस को कोसने लगे जहां पांच से उसी के पक्ष में विपक्षियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।

कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही देवाशीष जरारिया बीएसपी सुप्रीमो मायावती से मिले और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। यह जानकारी खुद देवाशीष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की है, जिसमें उन्हें मायावती आशीर्वाद देती हुई नजर आ रही है।. देवाशीष के इस्तीफे के बाद दूसरी पार्टी में जाने की चर्चा थी। यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि देवाशीष बीएसपी के टिकट पर भिंड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
देवाशीष की मायावती से मुलाकात की इस खबर की पुष्टि करती है, कि अब देवाशीष बीएसपी के हो चुके हैं और वह भिंड लोकसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को देवाशीष इस बात का ऐलान भी कर सकते है।












