खूब पढ़ें नया भारत गढ़े : गिर्राज सिंह गुर्जर

0
114

सवेरा हो गया है, चिड़िया घोंसले से निकल रही है,
स्कूल की घंटी बज गई है, बच्चे सब स्कूल जा रहे हैं,
हम भी तैयार हैं, स्कूल चलें हम,
मिलकर “स्कूल चलें हम”।
आज अपने वार्ड 66 के ग्राम बड़ोरी शासकीय हाईस्कूल में गिर्राज सिंह गुर्जर (विधायक प्रतिनिधि एवं जिला मंत्री भाजपा ग्वालियर ग्रामीण) ने स्कूल चलें हम अभियान कार्यक्रम में शिरकत की साथ में विद्यालय की प्राचार्य महोदया सहित अन्य शिक्षकगण व प्यारे मासूम बच्चे उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ माननीय मामा मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी के कार्यक्रम को सुना और उसके उपरांत बच्चों को उद्बोधन दिया।

बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न किए जिनका उत्तर बच्चों ने दिया।
बच्चों को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि गुरु शिष्य रिश्ता कोई सामान्य रिश्ता नहीं है। जिस प्रकार प्राचीन शिक्षा पद्धति में गुरुकुल में रहकर घर से दूर गुरु आश्रमों में रहकर शिक्षा ग्रहण की जाती थी।
अब हम सबको मिलकर जिस प्रकार प्रदेश के लाड़ले मामा मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान जी ने शिक्षा के सुधार का जो पीड़ा उठाया है सीएम राइज के माध्यम से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की दशा और दिशा बदल जाएगी।

निश्चित रूप से हमारी सरकार शिक्षा के उन्नयन के लिए दृढ़ संकल्पित है और मुझे आप बच्चों से भी आशा ही नहीं उम्मीद है कि आप अच्छे पढ़ोगे अपने मां पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करोगे

LEAVE A REPLY