सीवर के खुले चेंबर में गिरकर घायल हुए टीवी पत्रकार अतुल राठौर

0
190

ग्वालियर – सीवर के खुले चेंबर में गिरकर घायल हुए टीवी पत्रकार अतुल राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई ।परिजनों और समर्थकों ने हजीरा चौराहा पर सब रखकर चक्काजाम कर दिया।

ग्वालियर में टीवी चैनल के पत्रकार अतुल राठौर शनिवार की रात ड्यूटी कर घर लौट रहे थे तभी हजीरा चौराहे के आगे खुले हुए सीवर चेंबर में गाड़ी गिर गई।वे गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान सोमवार मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

क्योंकि यह नगर निगम की गंभीर लापरवाही के कारण घटना हुई इसलिए परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद आज हजीरा चौराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाना चाहिए। मृतक के परिजनों को सहायता दी जाना चाहिए ।

हम बता दें कि अतुल राठौर की पत्नी और 2 साल की मासूम के साथ वृद्ध भी है। हालांकि घायल होने पर जब नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही सामने आई और पत्रकारों ने जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट को जानकारी दी, उसके बाद कलेक्टर और निगम कमिश्नर अस्पताल में घायल को देखने पहुंचे थे ।

LEAVE A REPLY