एक बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए

0
119

ग्वालियर –  के किला गेट थाना क्षेत्र के तानसेन नगर चौराहे के पास स्थित सेंट्रल बैंक से रुपए निकाल कर बाहर गेट पर आए एक बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने वारदात को अंजाम देते हुए उनके बैग से ₹50000 निकाल लिए और तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए घटना इतनी तीव्रता से हुई कि बुजुर्ग कुछ समझ भी नहीं पाए बाद में जब आरोपी उनके रुपए लेकर फरार हो गए तो उन्होंने बैंक मैनेजर को लूट की वारदात की सूचना दी जिसके बाद बुजुर्ग हजीरा पुलिस चौकी पर भी पहुंचे लेकिन चौकी पर ताला पड़ा होने के कारण बुजुर्ग लौटकर फिर बैंक आ गए और मैनेजर को सूचना दी बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है .

घटना ग्वालियर के कांच मिल एरिया निवासी हरज्ञान सिंह भदोरिया के साथ हुई है उनका कहना है कि वे अपने बेटे को प्लॉट के लिए ₹50000 निकालने यहां पहुंचे थे और जैसे ही रुपए निकालकर बैंक से बाहर आए एक युवक ने उनके थैले से रुपए निकाल लिए और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि दो आरोपी पहले से बैंक के भीतर बुजुर्ग के पीछे से लग गए थे

और उन्होंने मौका ताड़ कर पहले से ₹50000 निकाले हैं बाद में तीसरे साथी की मदद से मोटरसाइकिल से फरार हुए हैं बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है इसके आधार पर पुलिस बदमाशों को ढूंढने का प्रयास कर रही है. लूट की वारदात ने कुल 3 आरोपी शामिल थे जिसमें दो बैंक तक पहुंचे और एक मोटरसाइकिल पर मौजूद रहा फिलहाल सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

LEAVE A REPLY