जरारिया से जोश में BJP प्रत्याशी संध्या राय, आज भरेंगी पर्चा: सीएम मोहन भी आएंगे भिंड, शहर का ट्रैफिक रूट बदला

0
108

लोकसभा की लड़ाई 2024

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भिंड-दतिया लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी संध्या राय गुरुवार 18 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे। इसके अलावा कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। संध्या के लिए यह राहत की खबर हो सकती है कि कांग्रेस के पिछले चुनाव के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने पंजे को छोड़ हाथी की सवारी कर ली है। कांग्रेस ने भांडेर के विधायक फूल सिंह बरैया को मैदान में उतारा है। कांग्रेस छोड़ बसपा में देवाशीष के जाने से भाजपा की सोच है कि कांग्रेस के वोट बंट जाएंगे।

नामांकन के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बदला रूट

यह नामांकन भरे जाने की प्रक्रिया दोपहर दो से तीन बजे तक रहेगी। इस दौरान शहर के यातायात वाहनों को लेकर रूट बदला गया है।

-लहार चौराहे वायपास की ओर आने वाले वाहन तीस मिनट तक बंद रहेंगे। इस दौरान सुभाष तिराहे से वायपास होते हुए लहार की ओर जाने वाले वाहन लहार रोड की तरफ जाएंगे।

-ग्वालियर से फूप रास्ते के वाहन सीधे सुभाष तिराहा इंदिरा गांधी चौराहे फूप रोड से जाएंगे। फूप से लहार की ओर जाने वाले वाहन इंदिरा गांधी चौराहा, सर्किट हाउस होते हुए आईटीआई से लहार के रास्ते जा सकेंगे।

-फूप से ग्वालियर जाने वाले वाहन इंदिरा गांधी चौराहे से सुभाष तिराहा वन वे डॉक्टर लाइन तक रहेंगा। फूप से अटेर इंदिरा गांधी चौराहा, अटेर रोड बंवा पुलिया, अटेर रोड रहेगा। लहार से ग्वालियर लहार चौराहा, भरौली तिराहा, सुभाष तिराहा होते हुए जाएंगे। इसी तरह से लहार से फूप जाने वाले वाले वाहन आइटीआई तिराहा, सर्किट हाउस, इंदिरा गांधी चौराहा हाेकर जाएंगे। अटेर से ग्वालियर जाने वाले वाहन बेटी बचाओ चौराहा, शास्त्री चौराहा, सुभाष तिराहा होकर निकलेंगे।

-अटेर से फूप जाने वाले वाहन अटेर रोड बंवा पुलिया, इंदिरा गांधी चौराहा निकलेंगे। इसी तरह सेअटेर से लहार की तरफ जाने वाले वाहन बेटी बचाओ चौराहा, शास्त्री चौराहा, सुभाष तिराहा होकर लहार चौराहा की तरफ जाएंगे। मुख्य मंत्री के आगमन काल के दौरान शहर में भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है।

LEAVE A REPLY