जनता ने नकारा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को तो लग गया ‎बिक्री पर बैन

0
101

पेरिस –  जनता की ‎डिमांड पर पे‎रिसा में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर बैन लग गया है। हालां‎कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही हैं, जहां कई देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकारें आगे आ रही हैं।

वहीं पे‎रिस जैसे देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पेरिस आगामी 1 सितंबर से इलेक्ट्रिक स्कूटर पर प्रतिबंध लगाएगा, फ्रांसीसी राजधानी के मेयर ने कहा, जनता द्वारा उन्हें सड़कों से हटाने के लिए मतदान करने के बाद ये फैसला लिया गया है।

दरअसल, पेरिस में इलेक्ट्रिक स्कूटरों को किराए पर देने का चलन है। अब यहां की जनता ने इन स्कूटरों को सड़क से हटाने के लिए वोटिंग की है जिसके बाद से ये फैसला किया गया है। वहीं ई-स्कूटर ऑपरेटर्स को अभी भी उम्मीदें हैं कि सरकार इस फैसले को बदल दे और कोई नई योजना लागू करे। सिटी हॉल ट्विटर अकाउंट के अनुसार ई-स्कूटर पर प्रतिबंध लगाने के लिए 89% लोगों ने वोट किया.

फ्रांस की राजधानी में ई-स्कूटर पर घायल होने और मारे जाने वालों की बढ़ती संख्या के जवाब में जनमत संग्रह कराया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शहर के चुनावी रजिस्टर में 1.38 मिलियन लोगों में से सिर्फ 103,000 लोगों ने ही इस वोटिंग में भाग लिया और इनमें से 91,300 से ज्यादा लोगों ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में अपना मत दिया. इस वोटिंग के लिए शहर में कई जगह पर मतपेटियां लगाई गई थीं, जिनमें लोगों ने अपने वोट दर्ज किएं।

हालां‎कि पेरिस में जिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर बैन लगाया गया है वो रेगुलर दोपहिया स्कूटरों जैसे नहीं हैं। ये एक फ्री-फ्लोटिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जो दिखने में एक स्केटबोर्ड जैसे होते हैं और इन पर लोग खड़े होकर इसे ड्राइव करते हैं।

कई बार दो लोग एक साथ स्कूटर पर सवार होते हैं. इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को किराए पर देने का भी खूब चलन है, जिनका इस्तेमाल स्थानीय लोगों और टूरिस्ट द्वारा शहर में घूमने के लिए किया जाता है. लेकिन अब ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं।

LEAVE A REPLY