यूक्रेन को 15.6 अरब डॉलर का कर्ज देगा आईएमएफ

0
161

वा‎शिंगटन – आईएमएफ ने कहा कि उसका कर्ज सहायता कार्यक्रम चार साल तक चलेगा जिसमें शुरुआती 18 महीनों तक यूक्रेन के व्यापक बजट घाटे को पाटने पर जोर रहेगा।

एक साल से अधिक समय से रूस के हमले का सामना कर रहे यूक्रेन को वित्तीय जरूरतें पूरा करने के लिए 15.6 अरब डॉलर का कर्ज देने पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सहमति जताई है।

यूक्रेन के वित्त मंत्रालय ने आईएमएफ के साथ ऋण सहायता कार्यक्रम पर सहमति बनने की जानकारी देते हुए कहा कि इससे यूक्रेन को अपनी वृहद वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के साथ युद्ध जीतने के बाद पुनर्निर्माण जरूरतें पूरा करने में मदद मिलेगी।

आईएमएफ ने कहा कि उसका कर्ज सहायता कार्यक्रम चार साल तक चलेगा, जिसमें शुरुआती 18 महीनों तक यूक्रेन के व्यापक बजट घाटे को पाटने पर जोर रहेगा।

LEAVE A REPLY