जेयू के रसायन विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस 16 से

0
101

ग्वालियर।जीवाजी विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा स्टडी ऑफ नैनोमटेरियल्स एंड साइंटिफिक डेवलपमेंट्स इन 21 सेंक्चुरी पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन 16 से 18 मार्च को किया जा रहा है।कांफ्रेंस का शुभारंभ 16 मार्च को सुबह 10:30 बजे गालव सभागार में होगा। कार्यक्रम संयोजक प्रो.राधा तोमर ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कानपुर डीएमएसआरडीई के निदेशक डॉ.मयंक द्विवेदी होंगे।

जेयू के रसायन विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस 16 से
जेयू के रसायन विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस 16 से

अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी करेंगे। विशिष्ट अतिथि आईयूएसी न्यू दिल्ली के निदेशक प्रो.एसी पाण्डेय,मुख्य वक्ता आईआईटी दिल्ली के प्रो. भुवनेश गुप्ता होंगे।वहीं कांफ्रेंस के समापन सत्र में मुख्य अतिथि डीआरडीई ग्वालियर की साइंटिस्ट डॉ.उमा पाठक होंगी।अध्यक्षता जेयू के कुलाधिसचिव प्रो.डीएन गोस्वामी करेंगे।कांफ्रेंस में म.प्र.,महाराष्ट्र, कानपुर,पश्चिम बंगाल,दिल्ली,पंजाब, यूपी,राजस्थान आदि स्थानों से ख्यातिप्राप्त विद्वान व शोधार्थी सहित लगभग 100 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। जिसमें प्रमुख अतिथियों के व्याख्यान के बाद तकनीकी सत्र रसायन विज्ञान अध्ययनशाला में आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY