अमृत हास्य रंगोली कवि सम्मेलन 17 को

0
100

ग्वालियर। वन बंधु परिषद ग्वालियर, वन बंधु परिषद महिला समिति, वन बंधु परिषद युवा समिति होली के पावन पर्व के निमित्त 17 मार्च शुक्रवार को गोले के मंदिर स्थित श्याम वाटिका में अमृत हास्य रंगोली कवि सम्मेलन करने जा रहा है। यह बात आर.पी. अग्रवाल जी ने ग्वालियर के डी.डी. मॉल में आयोजित परिषद की बैठक में कहीं। श्री शशि गगरानी ने बताया सम्मेलन में आगरा से अंतराष्ट्रीय हास्य कवि पवन आगरी, दिल्ली से हास्य कवि रसिक गुप्ता, मथुरा से श्रृंगार रस के वरिष्ठ कवि श्यामसुंदर अकिंचन और ग्वालियर के वीर रस के प्रसिद्ध कवि डॉ .रामकिशोर उपाध्याय को आमंत्रित किया गया है।

अमृत हास्य रंगोली कवि सम्मेलन 17 को
अमृत हास्य रंगोली कवि सम्मेलन 17 को

बता दें वन बंधु परिषद वनवासी विद्यार्थियों के लिए एकल विद्यालयों का संचालन करती है। परिषद से जुड़े हुए सभी सदस्य एवं शहर के संभ्रांत नागरिक एकल विद्यालयों को गोद लेकर अपना सहयोग प्रदान करते हैं। इसके लिए परिषद द्वारा समय समय पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इसी कड़ी में होली के अवसर पर यह कवि सम्मलेन एवं मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में प्रमुख रूप से आर.पी. अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, दिलीप रस्तोगी, भारत झंवर, केशव वैश्य, अंजली बत्रा, लेखिका सिंहल, संचिता गुप्ता, आदी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY