गोलियां चली लेकिन पुलिस ने कहा लाठी डंडों से किया हमला

0
166

मुरैना जिले के अम्बाह की घटना
मुरैना
मुरैना जिले के लालजीत का पुरा अंबाह में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और गोलियां चली। इसमें बड़े सिंह तोमर, आदित्य सिंह तोमर, हरि सिंह तोमर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दो लोगों को जबड़े और हाथ पर गोली में लगी है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष के ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही इसलिए उनमें आक्रोश है।

LEAVE A REPLY