IITTM में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
284

ग्वालियर

भारतीय यात्रा एवं पर्यटन संस्थान सिटी सेंटर ग्वालियर में बी बी ए सेकंड ईयर की छात्रा महक यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हरियाणा की निवासी थी। बुधवार की रात जब वह कमरे से नहीं निकली तब शंका हुई । जब दरवाजे का गेट तोड़ा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। रात 12 बजे तक पुलिस मौके पर थी।

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि यह लव अफेयर का मामला है । वह कुछ दिन से परेशान थी । संस्थान के डायरेक्टर आलोक शर्मा का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा कि सच्चाई क्या है।

LEAVE A REPLY