लाड़ली बहना योजना गरीब महिलाओं के जीवन में बदलाव का अभियान

0
165
दशहरा मैदान थाटीपुर केम्प में 8753 बहनाओं को प्रमाण-पत्रों का हुआ वितरण
गुरूवार 8 जून को सांईस काॅलेज लश्कर में लगेगा लाड़ली बहना केम्प 
 16 ग्वालियर –  विधानसभा में करीब 47 हजार लाड़ली बहनों को ‘लाड़ली बहना योजना’ में पंजीकृत किया गया है । इसी तारतम्य में आज दशहरा मैदान थाटीपुर पर वार्ड 22,23,24,28,29,30 एवं वार्ड 60 की 8753 लाड़ली बहना हितग्राहियों को प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया ।
इस मौके पर लाड़ली बहना हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभय चैधरी ने कहा कि यह एक अपने आप में प्रदेश की बहनों को स्वावलम्बी बनाने की अनूठी योजना है । इस योजना से प्रदेश की महिलाऐं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और उनका स्वाभिमान मजबूत होगा । 
इस मौके पर म.प्र. बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा लाड़ली बहना योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की 1 करोड 25 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्म निर्भर बनाकर उनकी जिन्दगी में मुस्कान लाने का अभियान है । भाजपा सरकार ने जो वादा किया था उसे 10 जून को बहनाओं के खाते में पैसा जमा कर पूरा करने का काम कर रही है । और इससे प्रत्येक लाड़ली बहना के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं ।
इस कार्यक्रम में भाजपा मण्डल अध्यक्ष उमेश सिंह भदौरिया, शिव सिंह यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन शर्मा, मधुसूदन भदौरिया, भाजपा पार्षद गिर्राज कंसाना, पार्षद रेखा अनिल त्रिपाठी, पार्षद नागेन्द्र राणा,  शिवराम जाटव, पुरूषोत्तम टमोटिया, पूर्व पार्षद पोहप सिंह जाटव, सूरज ऐशवार, भाजपा जिला मंत्री लता सिंह जादौन, प्रेम मण्डेलिया,  सहित भाजपा के अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
इसी तारतम्य में 8 जून बुधवार को वार्ड क्रं. 45, 56, 57, 58, 59 के लाड़ली बहना हितग्राहियों के प्रमाणपत्रों का वितरण सांईस काॅलेज झांसी रोड लश्कर पर किया जायेगा ।

LEAVE A REPLY