आंखों के सामने अवैध निर्माण, अब डराने के लिए थमाया नोटिस

0
265

निगम अधिकारियों की देखरेख में दफ्तर से 500 मीटर की दूरी पर खड़ा हो गया अवैध होटल

ग्वालियर।

फोटो

नगर निगम की एक बेहतरीन खबर आज पढ़ लीजिये। बाल भवन यानि नगर निगम का कार्यालय। इससे महज पांच सौ मीटर की दूरी पर मोदी हाउस के पास नई नवेली खड़ी हुई है होटल सेन्टेला की सात मंजिला इमारत। इसमें तलघर और ऊपर दो मंजिल अवैध बनाई हैं। निगम ने बिल्डिंग की मालिक अर्चना गुप्ता पत्नी अजय गुप्ता को अब नोटिस थमाते हुए कहा है कि आप अवैध हिस्से को स्वयं ढहा लें, अन्यथा निगम गिरा देगा।

है न अचरज की बात

निर्माण होने और नोटिस देने की कहानी से आपको अचरज न हो तो हम बताते हैं। अजय गुप्ता ने अपनी पत्नी अर्चना गुप्ता के नाम 2017 में निर्माण की मंजूरी ली। निगम ने उन्हें जी प्लस थ्री यानी ग्राउंड और ऊपर तीन मंजिल निर्माण की अनुमति दी। लेकिन उन्होंने पहले तो तलघर खोदा और फिर पांच मंजिल तान दी। इसके अलावा टॉप फ्लोर पर ही टीनशेड डालकर एक और फ्लोर खड़ी कर ली। अवैध निर्माण निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने स्वयं खड़े होकर कराया। क्योंकि बाल भवन से खड़े होकर पूरी बिल्डिंग देखी जा सकती है।

मंजूरी कम, एरिया ज्यादा

इस निर्माण में भी कलाकारी की गई है। भवन स्वामी ने पहली से चौथी मंजिल तक जितने एरिया की मंजूरी ली है, उससे ज्यादा पर निर्माण किया है। यह भी निगम अधिकारियों की जानकारी में है। निगमायुक्त किशोर कान्याल पिछले 8 माह से इस अवैध निर्माण को गिराने की बात तो कह रहे हैं लेकिन फिर मौन साध जाते हैं। मौन के बीच ही उसमें होटल सेंटेला का फीता भी कट गया।

इनकी सुनिये

मोदी हाउस के पास अर्चना पत्नी अजय गुप्ता ने तलघर और ऊपर की मंजिल अवैध रूप से बनाई है। अवैध हिस्से को तोड़ने का नोटिस दे दिया है। यदि उन्होंने स्वयं नहीं तोड़ा तो निगम तोड़ेगा और तोड़फोड़ का खर्च भवन मालिक से लिया जाएगा।

वीरेन्द्र कुमार शाक्य, भवन अधिकारी

LEAVE A REPLY