“शिवराज का फैंसला ऑन द स्पॉट: सीएम ने अधिकारी को मंच पर बुला कहा जाओ सस्पेंड”

0
262

डिंडोरी/भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को डिंडौरी जिले के दौरे पर रहे। जहां वे अफसरों पर सख्त नजर आए। उज्ज्वला योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी टीआर अहिरवार को मंच से ही निलंबित करने के आदेश दे दिया। सीएम हिनोता ग्राम पंचायत के जोगी टिकरिया गांव में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर कार्यक्रम को संबांधित कर रहे थे।शिवराज ने सभा के दौरान ही स्थानीय कलेक्टर से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से इसका फीडबैक लिया। सीएम ने 31 अक्टूबर तक जिले के सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।आयोजित कार्यक्रम के मंच से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला खाद्य अधिकारी टीआर अहिरवार से पूछा कि जनवरी से लेकर सितंबर तक उज्ज्वला योजना का टारगेट पूरा नहीं कर पाए, क्या समस्या थी? सितंबर तक 70 हजार उज्जवला योजना के कार्ड नहीं बन पाए। ये लापरवाही ठीक नहीं, जाओ सस्पेंड।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रत्नाकर झा की क्लास ली और पूछा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत कितने शिविर लगाए गए? कितने अधिकारियों की टीम है? जवाब में कलेक्टर रत्नाकर झा ने बताया कि जिले में अभी तक 125 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। प्रतिदिन 25 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर टीम लगाई गई है।​​​​​​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से ही कलेक्टर रत्नाकर झा से कहा कि 31 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जाना है। इस दौरान शिविर लगाए जाएं। सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिया जाए। अगर 31 अक्टूबर के बाद जिले में कोई भी पात्र हितग्राही बचा तो फिर मैं आपको भी नहीं छोड़ूंगा।उज्ज्वला योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी टीआर अहिरवार को मंच से ही निलंबित करने के आदेश दे दियाउज्ज्वला योजना का लक्ष्य पूरा नहीं करने पर उन्होंने जिला खाद्य अधिकारी टीआर अहिरवार को मंच से ही निलंबित करने के आदेश दे दियाइसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर रत्नाकर झा की क्लास ली और पूछा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत कितने शिविर लगाए गए? कितने अधिकारियों की टीम है? जवाब में कलेक्टर रत्नाकर झा ने बताया कि जिले में अभी तक 125 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। प्रतिदिन 25 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर टीम लगाई गई है

LEAVE A REPLY