ग्राहक बनकर आये ठगो ने चॉदी का लॉकेट खरीदा और लाखो के सोने के टॉप्स पर कर दिया हाथ साफ

0
103

भोपाल – कोलार थाना इलाके मे ग्राहक बनकर ज्वैलर्स की दुकान पर गये दो शातिर युवको ने चांदी का लॉकेट खरीदा और फिर सोने के लॉकेट खरीदने का झांसा देते हुए सोने के टॉप्स पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के अनुसार श्यामला हिल्स में रहने वाले 24 वर्षीय अशोक पाल ने शिकायत करते हुए बताया वह कोलार इलाके की आर्शिवाद कॉलोनी में स्थित भावना ज्वैलर्स में मैनेजर की नौकरी करता है।

 ग्राहक बनकर आये ठगो ने चॉदी का लॉकेट खरीदा और लाखो के सोने के टॉप्स पर कर दिया हाथ साफ

रविवार को दुकान दोपहर करीब दो बजे दो युवक ग्राहक बनकर आए। दोनो मे से एक के हाथ में झोला था। उन्होंने चांदी के लॉकेट दिखाने का कहा। फरियादी ने उन्हें लॉकेट दिखाये। युवको ने एक लॉकेट पसंद कर खरीद लिया। बाद में जालसाजों ने सोने के लॉकेट दिखाने को कहा। फरियादी ने एक बॉक्स में रखे सोने के लॉकेट्स दिखाना शुरु किए।

लॉकेट वाले इसी बॉक्स में सोने के टॉप्स व अन्य जेवरात भी रखे थे। शातिर युवको ने फरियादी को बातों में उलझाकर कई लॉकेट निकलवाये और इसी दौरान चार जोड़ सोने के टॉप्स चोरी कर लिये। अंत मे लॉकेट पसंद न आने का कहकर दोनो चले गये। उनके जाने के बाद सदेंह होने पर मैनैजन ने माल की गिनती की तो उसमें चार जोड़ सोने के टॉप्स कम निकले। बाद मे अशोक थाने पहुंचे जहॉ प्रकरण दर्ज कर पेलिस आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY