3842 नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य शिविर का लाभ, मंत्री श्री तोमर ने अपने पूज्य पिता की स्मृति में किया दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
ग्वालियर।
अपने पिता स्वर्गीय हाकिम सिंह तोमर की स्मृति में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया। दूसरे दिन रविवार को शिविर में आये लोगों को डॉक्टर्स को दिखाने, रजिस्ट्रेशन कराने एवं दवाई लेने वालों को लाइन में लगे देखा तो ऊर्जा मंत्री तोमर से रहा नहीं गया। उनकी समस्या को देखते हुए लाइन में लगे सभी नागरिकों को खुद ही पानी और चाय पिलाई और कहा कि आपकी सेवा करना मेरा सौभाग्य है। कोई भी व्यक्ति शिविर से वंचित न रहे। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इस प्रकार के शिविर वर्ष भर चालू रहेगें। हर क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाएगें।
स्वामी गिरिशानन्द सरस्वती महाराज ने स्वास्थ्य शिविर में कहा कि ऊर्जा मंत्री तोमर ने नर की सेवा का जो बीडा उठाया है, यह कार्य कुछ बिरले ही कर पाते हैं। गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 2275 लोगों ने शिविर का लाभ लिया। पहले दिन 1567 कुल 3842 नागरिकों ने शिविर का लाभ लिया। शिविर में आखों की जांच कर 1600 से अधिक चश्मे वितरित किये। इसके साथ ही 60 से अधिक कानों की मशीन जरूरतमंदों को दी गई। शिविर में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिये डॉक्टर्स के परामर्स पर्चे के अनुसार 250 से अधिक मरीजों की खून की जांच की गई। इसके साथ ही 5 ट्रायसाइकिल, 5 व्हीलचैयर, 5 बैशाखी एवं 5 छडी जरूरतमंदों को वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में निस्वार्थ भाव से अपनी सेवायें देने पर सभी डॉक्टर्स का मोमेंटो एवं शॉल श्रीफल से सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।












