भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके मे ट्रैन की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। मृतक घर से दोस्तो के साथ जाने का कहकर निकला था, जो वापस नहीं लौटा। देर रात उसकी खोजबीन करने पर उसका शव पटरी पर पड़ा नजर आया। थाना पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर मल्टी, शाहपुरा का रहने वाला अनिस पवार (19) पुत्र प्रताप पवार एक पैकिंग करने वाली कंपनी मे काम करता था।

रविवार रात 9 बजे के करीब पुलिस को उसकी लाख बावड़िया ब्रिज के पास पड़ी होने की खबर मिली थी। परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि अनिस शनिवार को घर से उज्जैन जाने का कहकर निकला था। इसके बाद उसकी ट्रेन छूट गई तो अपने दोस्त के घर पर रुक गया। रविवार को दोपहर करीब 1 बजे घर आया और थोड़ी देर रुककर चला गया। इसके बाद रात करीब साढ़ आठ बजे अनिस की लाश बावड़िया ब्रिज के पास मिली। मौके से पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नहीं मिला है।
प्रारंभिक जांच में ट्रेन से टकराने की वजह से मौत की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों के हवाले करते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है।












