मोदी सरकार के एक फैसले के बाद रॉकेट बना वोडाफोन आइडिया का शेयर

0
115

नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी के शेयर सोमवार को रॉकेट बन गए हैं। कंपनी के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हो रही है। यह शेयर वोडाफोन आइडिया का है। वोडाफोन आइडिया का शेयर सोमवार के कारोबारी सत्र में 24 प्रतिशत तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी सरकार के एक फैसले के बाद देखने को मिल रही है।

वोडाफोन आइडिया का शेयर
वोडाफोन आइडिया का शेयर

दरअसल, केंद्र सरकार ने कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया के 16,133 करोड़ रुपये से अधिक के ब्याज बकाया को इक्विटी में बदलने की मंजूरी दे दी। सरकार को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर इसी कीमत पर जारी किए जाएंगे। इसके बाद सोमवार को यह शेयर 8.35 रुपये पर पहुंच गए। इससे पहले शुक्रवार को यह शेयर 6.89 रुपये के भाव पर बिक रहा था।

बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने बताया कि संचार मंत्रालय ने तीन फरवरी, 2023 को एक आदेश पारित किया। इसमें निर्देश दिया कि वह स्पेक्ट्रम नीलामी की किस्तों को टालने से संबंधित ब्याज और एजीआर बकायों को इक्विटी शेयरों मेंबदले, इस भारत सरकार को जारी किया जाएगा। कंपनी को यह राहत सितंबर, 2021 में सरकार द्वारा घोषित सुधार पैकेज के तहत मिली है।

वोडाफोन आइडिया ने बताया, इक्विटी शेयरों में परिवर्तित होने वाली कुल राशि 16,133,18,48,990 रुपये है। कंपनी को 10 रुपये फेस वैल्यू के 1613,31,84,899 इक्विटी शेयर जारी करने का निर्देश दिया गया है। इनका इश्यू प्राइस भी 10 रुपये है।

LEAVE A REPLY