3 लाख 94 हजार की जल कर वसूली कर, कांटे 22 नल कनेक्शन

0
192

ग्वालियर – नगर निगम के पीएचई अमले द्वारा जलकर वसूली अभियान चलाकर निरंतर जलकर वसूली की जा रही है जिसके तहत आज शनिवार को अवकाश के दिवस भी 3 लाख 94 हजार की जल कर वसूली कर 22 नल कनेक्शन काटे।
कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री संजय सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल के निर्देश पर जल कर वसूली अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर 3 लाख 94 हजार की जल कर वसूली की गई।

3 लाख 94 हजार की जल कर वसूली कर, कांटे 22 नल कनेक्शन

जिसमें सर्वाधिक वसूली सहायक यंत्री श्री प्रवीण दीक्षित की टीम द्वारा 1 लाख 58 हजार 609 रुपए की वसूली की गई। वही जलकर जमा ना करने वाले एवं अवैध रूप से कनेक्शन कर जल के अपव्यय करने वाले 22 लोगों के कनेक्शन काटे गए।

श्री सोलंकी ने बताया कि जलकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धारा 174 के तहत 178 बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए तथा अब जिनके द्वारा भी जलकर नहीं जमा किया गया धारा 175 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY