जल संसाधन मंत्री सिलावट की पहल पर मिलने जा रहा है सिंचाई के लिये पानी

0
46

श्योपुर जिले के किसानों को धान की सिंचाई के लिये राजस्थान स्थित कोटा बैराज से पानी मिलेगा। किसानों द्वारा की जा रही पानी की मांग को पूरा करने के लिये मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत से बीते रोज फोन से चर्चा की। राजस्थान के मंत्री  रावत ने जल्द ही कोटा बैराज से चंबल दाहिनी मुख्य नहर में पानी छोड़ने पर सहमति दी है। इसके लिये  सिलावट ने मध्यप्रदेश सरकार की ओर से राजस्थान सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY