संभागायुक्त और IG के बेटे ने बंद कराया स्विमिंग पूल

0
114

ग्वालियर नगर निगम की ओर से संचालित तरण पुष्कर में स्विमिंग करने पहुंचे संभागायुक्त और आईजी के बेटों के शरीर में तैरते वक्त अचानक खुजली हुई थी , इससे अफरा तफरी मच गई थी। तत्काल उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी रात तक तरण पुष्कर में बैठकर व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे ।

मीडिया तक यह खबर न पहुंचे इसके प्रयास होते रहे । हम बता दें कि रविवार की सुबह रूटीन बैच खत्म होने के बाद अधिकारियों के बेटे अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहे थे । तभी अचानक उन्हें खुजली होने लगी और दिल घबराने लगा । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पता चला की क्लोरीन अधिक होने के कारण इस प्रकार की समस्या आई थी। मामले को दबाने के प्रयास होते रहे और तत्काल स्विमिंग पूल को अपरिहार्य कारणों के चलते आगामी आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया।

LEAVE A REPLY