मामूली विवाद पर रिटायर्ड जवान ने अपने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले तीन लोगो को गोली मार दी

0
70

ग्वालियर –  में दिल दहला देने वाली घटना घटी है बिजली के तार डालने को लेकर हुए मामूली विवाद पर रिटायर्ड जवान ने अपने अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले तीन लोगो को गोली मार दी। इस गोली कांड में एक महिला और दो पुरुष घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों पुरुषों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी रिटायर्ड जवान सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महाराजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर आज गोलियों के आवाज़ से गूंज उठा। रसूलपुर में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड जवान यशवीर सिंह भदौरिया अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले राजवीर के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। राजवीर जाटव आज सुबह कुछ सामान लेने के लिए घर से बाहर दुकान पर गए थे जब वहां घर लौट कर आ रहा था तभी यशवीर और उसके साथियों ने राजवीर जाटव से विवाद करबे लगे तभी यशवीर ने बंदूक निकालकर गोली मार दी। गोली की आवाज को सुन राजवीर का छोटा भाई धर्मवीर जाटव उसे बचाने आया तो यशवीर ने उसे भी गोली मार दी चीख पुकार मची तो धर्मवीर की पत्नी मीणा जाटव उन्हें बचाने पहुची तो यशवीर ने उसे भी गोली मार दी।

तीनों की तीनों गोली लगने से लवण होकर जमीन पर गिर गए और चारों आरोपी वहां से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जयारोग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां दोनों सगे भाई राजवीर और धर्मवीर की हालत गंभीर बनी हुई है दोनों के शरीर पर दो-दो गोलियां लगी है वहीं धर्मवीर की पत्नी मीना के हाथ में गोली लगी है। घायलों के परिजनों का कहना है कि गोली मारने वाला आर्मी से रिटायर्ड जवान है और उसके पिता एक साथी रंजीत बाल्मिक और अन्य साथी ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

तभी पुलिस ने एक टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए गिरा बंदी की जिसमें एक आरोपी रणजीत बाल्मिक पुलिस के हाथ लग गय जबकि रिटायर्ड आर्मी का जवान यशवीर उसके पिता और एक अन्य साथी फरार है। पुलिस ने बताया कि दोनों पड़ोसियों में कल शाम बिजली के खंभे पर तार डालने को लेकर विवाद हुआ था और वही इस गोलीकांड का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार रिटायर्ड आर्मी का जवान और उसके पिता सहित एक अन्य साथी की पुलिस तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY