विकास यात्रा ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र वार्ड-32 में 2 करोड 64 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

0
131

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास यात्रा के आठवे दिन यात्रा का शुभारंभ वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई समाधी पर श्रद्धा सुमन अपिर्त कर किया। इस अवसर पर कहा कि आमजन को विकास यात्रा का लाभ मिल रहा है। पिछले दिनों निकाली गई विकास यात्रा के दौरान सीवर, साफ सफाई व विद्युत की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हुआ तथा सडक व नाली निर्माण आदि बडे कार्यों के भूमि पूजन होने से इनका लाभ आने वाले दिनों में मिलेगा। विकास यात्रा आमजन के भविष्य को संवारने वाली यात्रा साबित हो रही है। विकास यात्रा के दौरान वार्ड 32 में 2 करोड 64 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया गया।

विकास यात्रा
विकास यात्रा

वार्ड 32 में निकाली जा रही विकास यात्रा के दौरान रानीलक्ष्मी बाई कॉलोनी गंगा दास की बडी शाला में संत समाज का सम्मान कर उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने भजन भी गाए। इसके साथ ही उन्होंने कॉलोनी में निवासरत सफाई दूत के नाम से जाने वाले आर जी ठकेले द्वारा स्वच्छता के लिए आमजन को जागरूक करने के लिए उनका सम्मान शॉल श्रीफल देकर किया। इसके साथ ही सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि विकास यात्रा के माध्यम से सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से वंचित रहे लोगों को सरकार की योजनाओं से जोडने का यह महत्वपूर्ण अभियान है। यात्रा के दौरान लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरण तथा स्कूलों व कोचिंग सेंटर में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान भी किया।

LEAVE A REPLY